News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
कन्नौज: कंसुआ में अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश...

Menu link

🗓

कन्नौज: कंसुआ में अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश...

कन्नौज: कंसुआ में अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, बीडीओ ने जांच का दिया आश्वासन

जनपद कन्नौज के हसेरन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंसुआ में बन रहे अन्नपूर्णा भवन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। भवन का निर्माण मुख्य मार्ग से हटकर, प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने कराया जा रहा है, जिस पर ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चयनित स्थान गांव के बाहरी हिस्से में है, जिससे आम लोगों को वहां तक पहुंचने में असुविधा होगी। उनका मानना है कि यदि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण मुख्य मार्ग से सटी ग्राम पंचायत की भूमि पर किया जाए तो अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और आवागमन भी सुगम रहेगा।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू और ईंटों की जुड़ाई मानक के अनुरूप नहीं हो रही है तथा सीमेंट और मोरम की मात्रा भी कम डाली जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके पास निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।

कुछ ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान स्थानीय विधायक के करीबी हैं, जिसके चलते कार्य मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटिया सामग्री का प्रयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वयं निर्माण कार्य की जांच करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि यदि ग्राम पंचायत की जमीन मुख्य मार्ग से लगी हुई उपलब्ध है, तो अन्नपूर्णा भवन का निर्माण वहीं कराया जाएगा।

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar