News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
सौरिख क्षेत्र में 14 से 16 मार्च तक रोजाना 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित..

Menu link

🗓

सौरिख क्षेत्र में 14 से 16 मार्च तक रोजाना 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित..

सौरिख क्षेत्र में 14 से 16 मार्च तक रोजाना 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित..

सौरिख,कन्नौज
कन्नौज जनपद के सौरिख क्षेत्र में विद्युत अनुरक्षण कार्य के चलते 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड सौरिख अनिल राम द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 220 केवी उपकेंद्र छिबरामऊ से निकलने वाली 33 केवी सौरिख एवं सकरावा पोषक लाइन पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।
इस कारण 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस अवधि में सौरिख और सकरावा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सामान्य बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar