आज ग्राम सभा निजाम पुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर प्रथम द्वितीय ,प्राथमिक विद्यालय निजामपुर की संयुक्त रैली निकाली गई, रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। लोगों को जागरुक करते हुए प्रधानाध्यापक दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को बताया नवीन सत्र का शुभारंभ हो गया है अब हम सभी का सम्मिलित कर्तव्य है कि हमारे आसपास का एक भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश लेने से वंचित न रह जाए। और न केवल प्रवेश लेने से ही वंचित रह जाए बल्कि हमारा कर्तव्य है कि बच्चा विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित भी हो और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करें।
यह भी हम सब की ही जिम्मेदारी है। हमारे परिषदीय विद्यालय माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है यही कारण है कि हमारे परिषदीय विद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो चुके हैं। इन सुविधाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचे इसके लिए हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिलाए। जिससे बच्चा उन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सके और आगे चलकर देश की सेवा करने योग्य बन सके। एआरपीतेजपाल सिंह ,ए आरपी उपेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से कहा कि बच्चों को विद्यालय में जूता मोजा बैग स्वेटर किताबें सभी चीज निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
बच्चों को स्कूल में खेल-खेल में शिक्षा दिलाई जाती है जिससे बच्चों पर किसी प्रकार का मानसिक बोझ ना पड़े। बच्चों के खेलने कूदने के लिए भी सभी प्रकार की सामग्री निशुल्क विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जाती है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। रैली के द्वारा गांव के सभी लोगों को जागरूक किया गया।