News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
सौरिख :: शराब के नशे में फास्ट फूड दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी..

Menu link

🗓

सौरिख :: शराब के नशे में फास्ट फूड दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी..

 शराब के नशे में फास्ट फूड दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी..
📍 सौरिख, कन्नौज | 30 मार्च 2026

कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र में एक फास्ट फूड दुकान पर शराब के नशे में दबंगई का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने कुछ व्यक्तियों पर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर निवासी निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू लखनऊ-सौरिख कट गोदावरी के पास फास्ट फूड की दुकान संचालित करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 29 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे दीपक मिश्रा पुत्र रामरूप मिश्रा, निवासी मोहल्ला संजय नगर, शराब के नशे में उनकी दुकान पर आया और बिना कारण गाली-गलौज करने लगा।

जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से निरपेन्द्र की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने दुकान का काउंटर, बेंच और तख्त आदि तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar