कन्नौज के #सौरिख थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा हिमानी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा को बचाने के प्रयास में उसका भाई राज और चाचा रिंकू भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, #शिवसिंहपुर निवासी कौशलेंद्र सक्सेना के निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे हिमानी मकान की छत पर गई, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।हिमानी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे उसके भाई राज और चाचा रिंकू भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले जाया गया, जहां से हिमानी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेजकर मामले की जांच शुरू करा दी गई है....
संबाददाता -सौरभ सिंह तोमर