कन्नौज के विकास खंड #सौरिख स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय #किसई #जगदीशपुर द्वारा शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को "स्कूल चलो अभियान" के तहत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए लोगों को जागरूक करना था।
रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सौरिख श्री विश्वनाथ पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर किसई जगदीशपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने "भारत माता की जय" और "स्कूल चलो" जैसे नारों के साथ गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के #प्रधानाचार्य नैमिष दुवेदी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करना, शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना है।
संबाददाता सौरभ सिंह तोमर