रैली के दौरान अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और विनोद कुमार की मौजूदगी में निकली इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तक राष्ट्रध्वज और देशभक्ति का संदेश पहुंचाना रहा।
संवाददाता सौरभ सिंह तोमर