हसेरन। ब्लॉक क्षेत्र के एधिया स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मिलन शुक्ला, जिला अध्यक्ष संजय भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक अनु बाबा, जिला सहसंयोजक सत्येंद्र तथा आलोक राजपूत मौजूद रहे।कार्यक्रम में कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य योगेश कटिहार, विभाग संगठन मंत्री ऋषभ भाई साहब, जिला गौ रक्षा प्रमुख उमेश, सह प्रमुख उदय प्रताप सिंह व अशोक सिंह, बजरंग दल सह गौ रक्षा प्रमुख अवनीश कुमार सिंह, जिला सत्संग प्रमुख अक्षय प्रजापति, जिला विद्यार्थी प्रमुख संकल्प तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला सह गौ रक्षा प्रमुख राधेश्याम को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिले के 11 प्रखंडों में भी नए दायित्व बैठक के दौरान जिले के सभी 11 प्रखंडों के संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए। प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।