News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
आम रास्ते पर पशु बांधने से राहगीरों को परेशानी, विरोध पर विवाद का आरोप..

Menu link

🗓

आम रास्ते पर पशु बांधने से राहगीरों को परेशानी, विरोध पर विवाद का आरोप..

आम रास्ते पर पशु बांधने से राहगीरों को परेशानी, विरोध पर विवाद का आरोप
कन्नौज। हसेरन ब्लॉक क्षेत्र की नादेमऊ ग्राम पंचायत के मलिकपुर गांव में आम रास्ते पर पशु बांधे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग इंटरलॉकिंग सड़क पर ही पशु बांध रहे हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जय प्रकाश नायक और शिशुपाल नायक द्वारा सड़क किनारे/इंटरलॉकिंग मार्ग पर पशु बांधे जा रहे हैं। आरोप है कि जब गांव के ही धीरेन्द्र सिंह ने आम रास्ते पर पशु न बांधने की बात कही, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क पर पशु बांधने और गोबर व गंदगी जमा होने से रास्ते की स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मामले में जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर संबंधित लोगों से बातचीत की जाएगी और सड़क से पशुओं को हटवाया जाएगा।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से आम रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सड़क की स्वच्छता बनाए रखने तथा विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई सड़क पर पशु बांधने की अनुमति आखिर किसकी है? ग्राम पंचायत की ओर से पशुओं को हटाने की बात कही गई है। ऐसे में प्रशासन और ग्राम पंचायत द्वारा मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar