News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
बंद मकान के चोरों ने ताले तोड़ लाखों रूपये कीमत के जेवर व नकदी की पार

Menu link

🗓

बंद मकान के चोरों ने ताले तोड़ लाखों रूपये कीमत के जेवर व नकदी की पार

बंद मकान के चोरों ने ताले तोड़ लाखों रूपये कीमत के जेवर व नकदी की पार 

सौरिख (कन्नौज ): 
बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ कर लाखों रूपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। शाम को गुरसहायगंज के एक शादी समारोह में वापस लौटे मकान मालिक के पुत्र ने मकान के ताले टूटे और सामान बिखरा देख घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। 
     मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के रकरा निवासी सुधा पाल पत्नी सत्यपाल वर्तमान में सीएसबी रोड गांधी नगर में मकान बनाकर रह रहे हैं।सुधा पाल दो दिन पहले नन्दोई राजेन्द्र के बेटे की शादी में शामिल होने गुरसहायगंज परिवार समेत मकान में ताला लगाकर चली गई। 
वुधवार को शाम 5 बजे के करीब बेटा प्रवीन पाल अकेले वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा व सामान बिखरा देख घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया तहरीर मिली है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई।

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar