दुखद घटना क्षेत्र सौरिख के ग्राम बखरिया ( किसई जगदीशपुर) की है.
शादी के खुशियों भरे माहौल में अचानक ऐसा मातम छा गया कि पूरे गाँव की आँखें नम हो गईं। जिस पिता ने उम्र भर अपनी बेटी की खुशियों के लिए संघर्ष किया, उसी बेटी की डोली उठने से एक दिन पहले पिता अशोक कुमार ( उम्र लगभग 50 वर्ष ) S% रामबाहादुर निबासी बखरिया (किसई जगदीशपुर ) सौरिख, कन्नौज.की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
जिस घर में सुबह शहनाइयों की तैयारी थी, वहाँ दोपहर तक क्रंदन और चीख-पुकार गूंजने लगी। बेटी सपना के हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि उसे पिता की अर्थी को कंधा देते हुए देखा गया।
पूरा परिवार शोक में डूबा है, और यह घटना हर किसी के दिल को झकझोर दिया..