News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
थाना सौरिख में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला नारी जागरूकता अभियान..

Menu link

🗓

थाना सौरिख में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला नारी जागरूकता अभियान..

थाना सौरिख में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला नारी जागरूकता अभियान..

सौरिख, कन्नौज :
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान फेज 5.0 (एंटी रोमियो अभियान) के अंतर्गत आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना सौरिख, जनपद कन्नौज क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर थाना सौरिख के बाजार में महिला हेड कांस्टेबल नीरज सिंह, व कांस्टेबल राखी ने बालिकाओं एवं महिलाओं को एकत्र कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बालिका से संबंधित कानूनों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, UP112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar