News21Hindustan RNI. No. - UPBILO5084
कन्नौज (यूपी): समाज सेवा के लिए छिबरामऊ नगर को दिलाया एक और सम्मान....

Menu link

🗓

कन्नौज (यूपी): समाज सेवा के लिए छिबरामऊ नगर को दिलाया एक और सम्मान....

कन्नौज (यूपी): समाज सेवा के लिए छिबरामऊ नगर को दिलाया एक और सम्मान.... 

तहसील छिबरामऊ की ग्राम पंचायत घिलोई खास के निवासी समाजसेवी आचार्य डॉ रजनीश दुबे जो की कन्नौज जनपद ही नहीं पड़ोसी जनपदों में रक्त की उपलब्धता के लिए चिर परिचित नाम बन चुके हैं
 जिन्होंने अब तक अपने जीवन में 79 वार स्वयं रक्तदान किया है एवं हजारों लोगों को अपनी नगर एवं जनपदीय टीम के माध्यम से रक्तदान करवा कर जीवनदान दिलाने में सहयोग किया है जिन्हें लोग बड़े सम्मान से रक्त सिपाही एवं रक्तबीर कहकर संबोधित करते हैं उन्हें आगरा में हुए एक सम्मान समारोह में प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया यह सम्मान संकल्प मानव सेवा संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा समर्पण एवं रक्तदान व मानव सेवा के लिए करने वाले युवाओं को दिया गया 
जिसमें कन्नौज जिले से डॉक्टर रजनीश दुबे के नाम का चयन हुआ था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय जी एवं मानव संकल्प सेवा संस्थान के संस्थापक एडवोकेट उमेंद्र कुमार राजपूत आदि ने चयनित किए गए समाजसेवियों को मोमेंटो प्रमाण पत्र अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से रक्त वीरों को आमंत्रित किया गया था रक्तदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर धरातलीय स्तर पर कार्य करने वाले सामाजिक लोगों का जीवन बड़ा कठिन होता है लेकिन धरातल पर सेवा करने वाले लोग ही मानवता के पुजारी हैं 
आचार्य डॉक्टर रजनीश दुबे को सम्मानित किए जाने पर कन्नौज जनपद में गौ सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक पंडित रंजीत पांडे, प्रसिद्ध राम कथा वाचक आचार्य प्रशांतानंद तिवारी,देवसेना संगठन के कन्नौज जिला अध्यक्ष विकास तिवारी, देवसेना संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल दुबे, प्रेमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, बबलू मिश्रा अछनेरा वाले, ठाकुर रामकुमार सिंह, कांग्रेस नेता संजय पॉल, सवर्ण मुखिया विनोद दुबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी दीपक द्विवेदी, आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की..................

Below Post Ad

Bottom Navigation Bar