#इटावा के #ऊसराहार थाना क्षेत्र में मुर्चा पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी 36 वर्षीय राज किशोर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राज किशोर रिश्तेदारी में फिरोजाबाद जा रहे थे। इसी दौरान उनकी अपाचे बाइक (UP 83 AL 7333) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(सौरभ सिंह तोमर News 21 Hindustan)