इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य नैमिष द्विवेदी ने बताया कि बच्चे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कला चित्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।